पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को तंजावुर पेटिंग भी गिफ्ट की। यह लकड़ी पर की जाने वाली काफी पुरानी पेंटिंग है, जिसे तमिलनाडु के शहर तंजावुर का नाम दिया गया है। इस पेंटिंग को बी लोगनाथन ने 45 दिन में तैयार किया है। यह पेंटिंग तीन फीट ऊंची, चार फीट चौड़ी और 40 किलोग्राम वजन की है। 16वीं शताब्दी के आसपास शुरू की गई इस तंजावुर पेंटिंग में ज्यादातार हिंदू देवी-देवताओं और पौराणिक कथाओं को उकेरा जाता है।
पीएम मोदी ने शी जिनपिंग को उन्हीं की छवि बनी हुई एक अन्य पेंटिंग भी गिफ्ट की है। इन तोहफों के अलावा भी पीएम मोदी ने कुछ तोहफे दिए हैं। इन तोहफों और सुखद अनुभवों के साथ जिनपिंग भारत से रवाना हो गए। पीएम मोदी की उनसे अगली मुलाकात अब चीन में होगी।