फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'मोदीजी बुलाकर जनता से दूर न करें', संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी की अपील; जानें और क्या-क्या कहा

Thu, 07 Dec 2023 11:46 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव नतीजे बेहतरीन रहे और मिजोरम में भी हमारी ताकत दोगुनी हो गई। तेलंगाना में हमारी ताकत कई गुना बढ़ गई है। अफवाह फैलाई जा रही है कि भाजपा केंद्र में अच्छी है, लेकिन राज्यों में उसके पास कुछ नहीं है। राज्य स्तर पर कमजोर होने के दावे गलत हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी का हुआ सम्मान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बंपर जीत को लेकर आज पार्टी के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। भाजपा के संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल समेत भाजपा के केंद्रीय मंत्री और सांसद पहुंचे। इस दौरान जब पीएम मोदी बैठक के लिए पहुंचे तो सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसदों ने 'मोदीजी का स्वागत है' के नारे भी लगाए।
विज्ञापन


भाजपा के संसदीय दल की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने तीन राज्यों की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा था कि भाजपा को विजयी मिली। पीएम ने कहा कि सभी सांसदों को 22 दिसंबर से 25 जनवरी तक चलने वाली विकास भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेना है। तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर मोदी ने कहा कि यह जीत किसी की निजी जीत नहीं, बल्कि संगठन की जीत है। पीएम ने कहा कि मुझे मोदीजी बुलाकर जनता से दूर न किया जाए। मैं मोदी हूं।



राज्य स्तर पर कमजोर होने के दावे गलत
प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव नतीजे बेहतरीन रहे और मिजोरम में भी हमारी ताकत दोगुनी हो गई। तेलंगाना में हमारी ताकत कई गुना बढ़ गई है। अफवाह फैलाई जा रही है कि भाजपा केंद्र में अच्छी है, लेकिन राज्यों में उसके पास कुछ नहीं है। राज्य स्तर पर कमजोर होने के दावे गलत हैं।
विज्ञापन


पीएम ने एक और विश्लेषण का किया जिक्र
उन्होंने कहा कि आइए एक और विश्लेषण देखें। कांग्रेस लगातार दो बार सरकार में थी और फिर चुनाव में जाने का मौका आया, कांग्रेस को यह मौका केवल 7 बार मिला, जिसमें वे सिर्फ एक बार तीसरे कार्यकाल के लिए चुने गए। भाजपा लगातार दो बार सरकार में रही और फिर भाजपा को 17 बार चुनाव में जाने का मौका मिला और भाजपा 10 बार जीती। हमने गुजरात जैसे राज्य में सात बार जीत हासिल की है। हमने एमपी में भी लगातार जीत रहे हैं।

पार्टी के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर नहीं
पीएम मोदी ने कहा कि लोग भाजपा के शासन, निर्णय लेने की क्षमता और पारदर्शिता को पसंद करते हैं। यह बड़ी बात है कि एक सरकार के रूप में हमारे पास सकारात्मकता है। हमारी पार्टी के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर नहीं है। इसलिए हमारी जीत होगी। यह चुनाव हमारी सामूहिक शक्ति की जीत है। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता इस जीत का हकदार है। जिन लोगों ने पार्टी को खड़ा करने में अपना जीवन बिताया है, वे भी इस जीत के हकदार हैं।

यह भी बोले
उन्होंने विकास भारत संकल्प यात्रा को लेकर कहा कि इसका भव्य स्वागत करें। हमें इस कार्यक्रम को सफल बनाना है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हम अपने नायकों को याद कर रहे हैं, लेकिन देश में पहला घोटाला इसी क्षेत्र में हुआ था, वह था जीप घोटाला। आज भारत की अर्थव्यवस्था पर विशेष रूप से चर्चा हो रही है दुनिया भर में।

चक्रवात मिचौंग पर कही यह बात
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं चक्रवात में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। भाजपा के सभी कार्यकर्ता वहां लोगों की सेवा में लगे हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कही यह बात
बैठक में हुई चर्चाओं का ब्योरा देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "आज भाजपा के संसदीय दल की बैठक हुई। जिसमें पीएम मोदी ने चक्रवात से प्रभावित लोगों के लिए और जिनके साथ दुखद घटनाएं घटी उनके प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रह्लाद जोशी ने विधानसभा चुनाव के नतीजों पर हुई चर्चा को लेकर कहा, "तीन राज्यों के साथ मिज़ोरम और तेलंगाना में भी भाजपा का बल बहुत बढ़ चुका है...तीन राज्यों में हमारी सरकार चुनी जा चुकी है और वहां पर हमारी सरकार बनाई जा रही है।"
 

बैठक के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रधानमंत्री को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल सहित कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सांसद मौजूद थे।

लोकसभा, राज्यसभा सदस्य शामिल होते हैं
भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी के सभी लोकसभा, राज्यसभा सदस्य शामिल होते हैं। बैठकों में पीएम मोदी समेत भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता संसदीय एजेंडे और पार्टी के संगठनात्मक और राजनीतिक अभियानों से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें