फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी ने की फिलीपींस के राष्ट्रपति से चर्चा

Tue, 09 Jun 2020 10:48 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति रोद्रिगो दुतर्ते - फोटो : फाइल
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस के राष्ट्रपति रोद्रिगो दुतर्ते के साथ कोरोना महामारी पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किफायती चिकित्सीय उत्पादों के विनिर्माण से जुड़ी भारत की क्षमता का उपयोग पूरी मानवता की सेवा के लिए जारी रखा जाएगा। आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुई चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी सरकारों की ओर से उठाए गए कदमों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन


बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि किफायती चिकित्सीय उत्पादों के विनिर्माण से जुड़ी भारत की क्षमता का उपयोग पूरी मानवता की सेवा के लिए जारी रखा जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘भारत और फिलीपींस कोरोना महामारी के स्वास्थ्य संबंधी एवं आर्थिक प्रभाव को कम करने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे साझा दृष्टिकोण को आकार देने के लिए एक दूसरे का सहयोग करेंगे।’



बयान में कहा गया है कि फिलीपींस के राष्ट्रपति ने अपने देश को भारत की ओर से जरूरी चिकित्सीय उत्पादों की आपूर्ति बरकरार रखे जाने की सराहना की। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति दुतर्ते को भरोसा दिलाया कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत फिलीपन को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों नेताओं ने भारत और फिलीपींस के द्विपक्षीय संबंधों में हुई हालिया प्रगति को लेकर भी संतोष प्रकट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें