प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकप सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की हार पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि टीम इंडिया की लड़ाई की भावना को अंत तक देखना अच्छा लगा लेकिन हम मुकाबला नहीं जीत पाए इसका दुख है। पीएम मोदी ने आगे कहा 'भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी, गेंदबाजी की, जिस पर हमें बहुत गर्व है। जीत और हार जीवन का हिस्सा हैं। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'
PM Modi: A disappointing result, but good to see Team India’s fighting spirit till the very end. India batted, bowled, fielded well throughout the tournament, of which we're very proud. Wins & losses are part of life. Best wishes to the team for their future endeavours. #INDvsNZ pic.twitter.com/T9Et8O7XIA
इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। यह कीवी टीम का लगातार दूसरा फाइनल होगा, इसके पहले 2015 में भी न्यूजीलैंड खिताबी मुकाबले तक पहुंचा था। अब दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला कल इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच से होगा।