नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
Bihar Election 2020: बिहार चुनाव के लिए हर छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टी ने अपनी तैयारी और प्रचार-प्रसार तेज कर दी है। उधर भाजपा ने 22 अक्तूबर को बिहार में राजग सदस्यों के समर्थन में चुनावी सभा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा है। भाजपा सूत्रों ने कहा है कि पीएम मोदी उस दिन बक्सर, जहानाबाद, रोहतास और भागलपुर में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद पार्टी सभा स्थलों की तैयारी करेगी।