फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी बोले- यूपी के लोगों पर गुस्सा मत करना दीदी, वहां तिलकधारी और चोटी वाले मिलेंगे

Sat, 03 Apr 2021 06:01 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • पीएम मोदी ने कहा कि दीदी की सरकार का रिपोर्ट कार्ड, यहां की सड़कों पर दिखता है
  • वाराणसी में तिलक वाले लोग बहुत मिलेंगे साथ ही चोटी वाले लोग भी बहुत मिलेंगे
विज्ञापन
पीएम मोदी बंगाल रैली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीसरे चरण के मतदान से पहले नेताओं की रैली लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के सोनारपुर पहुंचे जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था से लेकर महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। पीएम मोदी ने कहा कि दीदी की सरकार का रिपोर्ट कार्ड, यहां की सड़कों पर दिखता है। राजधानी से सटा हुआ इलाका होने के बावजूद जाम और वॉटर लॉगिंग की समस्या यहां आम है। सड़कें पानी से भर जाती हैं, लेकिन घर में साफ पीने का पानी नहीं मिलता, क्योंकि टैंकर माफिया की यही मर्जी है।

विज्ञापन


आज गरीब से गरीब को इलाज पर कम से कम खर्च करना पड़े, इसके लिए हर संभव कोशिश केंद्र सरकार कर रही है। लेकिन पश्चिम बंगाल में इलाज में भी कटमनी चलता है। यही वजह है कि दीदी की सरकार आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने के बाद वापस हट गई। बीते सालों में जो निराशा यहां फैलाई गई है, उसी को आशा में बदलना ही तो आशोल पॉरिबोर्तोन है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया कट मनी, बिचौलिए, करप्शन, इनको रोकने का एक बहुत सक्षम माध्यम है । इससे टीएमसी को बहुत तकलीफ है।

दीदी यूपी के लोगों पर गुस्सा मत करना
इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि दीदी की पार्टी अब कह रही है कि वह अब वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इससे दो बातें साफ होती हैं। एक तो दीदी ने बंगाल में अपनी पराजय स्वीकार कर ली है। दूसरी- दीदी अब बंगाल के बाहर अपने लिए जगह तलाश करने में जुट गई हैं। उन्होंने कहा कि ये जरूर है कि आपको वाराणसी में तिलक वाले लोग बहुत मिलेंगे साथ ही चोटी वाले लोग भी बहुत मिलेंगे। यहां आप जय श्री राम के आह्वान से चिढ़ती हैं। वहां आपको हर-हर महादेव भी सुनने को मिलेगा। दीदी, ओ दीदी, फिर आप क्या करेंगी? मेरी आपसे एक ही प्रार्थना है, बनारस के लोगों पर, यूपी के लोगों पर गुस्सा मत करिएगा दीदी। यूपी- वाराणसी के लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया है, वो आपको भी बहुत स्नेह देंगे दीदी।
विज्ञापन


टीएमसी सहित ‘नबन्ना’ छोड़कर जाना पड़ेगा दीदी
दीदी, आप बंगाल की जनता पर विश्वास करिए।वो अपना निर्णय दे चुकी है। ये तय हो गया है कि आपको अब टाका-मार-कम्पनी यानि टीएमसी सहित ‘नबन्ना’ छोड़कर जाना पड़ेगा।

दीदी ने सिंगूर के लोगों को अधर में छोड़ दिया 
उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि सिंगूर में क्या हुआ था। उन्होंने अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया और फिर लोगों को अधर में छोड़ दिया। आज, कोई उद्योग नहीं है और किसान संकट में हैं।

हार का अंदाजा होने के बाद बेचैन हैं दीदी
पीएम मोदी ने कहा कि बनर्जी ने यह दावा कर लोगों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई कि लोग पैसे लेकर भाजपा की रैलियों में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीदी हार का अंदाजा होने के बाद बेचैन हैं। इसलिए वह चुनाव आयोग से लेकर ईवीएम तक हर किसी की आलोचना कर रही हैं। वह मुझे गाली दे रही हैं, लेकिन मुझे गाली देते हुए उन्होंने यह कहकर बंगाल के लोगों के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाई कि वे हमारी रैलियों में शामिल होने के लिए पैसे ले रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें