फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद : पीएम मोदी की चाची का कोरोना से निधन, अहमदाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Tue, 27 Apr 2021 08:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

कोरोना वायरस संक्रमण से तबियत बिगड़ने पर नर्मदाबेन को करीब दस दिन पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नर्मदाबेन (80) अपने बच्चों के साथ शहर के न्यू रानीप इलाके में रहती थीं।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी का कोराना संक्रमण के चलते निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। काफी मशक्कत के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। नर्मदाबेन (80) अपने बच्चों के साथ शहर के न्यू रानीप इलाके में रहती थीं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से तबियत बिगड़ने पर हमारी चाची नर्मदाबेन को करीब दस दिन पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रह्लाद मोदी ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने आज अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि उनकी चाची के पति जगजीवनदास, प्रधानमंत्री के पिता दामोदरदास के भाई थे और उनकी कई साल पहले मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


बता दें कि गुजरात में पिछले 24 घंटे में 14352 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 7,803 लोग स्वस्थ भी हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें