दो दिन के श्रीलंका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अंतरराष्ट्रीय वैशाक दिवस में शामिल होने पहुंचे। इस समारोह में शामिल होने का जिक्र पीएम मोदी ने अपने हालिया 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान भी किया था। अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम वहां के लोगों को संबोधित करते हुए कहा यह बौद्ध धर्म का सबसे बड़ा त्यौंहार है।
बौद्ध धर्म के वैशाख समारोह में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी ने श्रीलंका में मौजूद तमिल समुदाय को संबोधित किया। पीएम ने इस दौरान कहा कि श्रीलंका में चल रही भारत की आवाय योजना में 4,000 घर बन रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने घोषणा की 10,000 हजार अतिरिक्त घर और बनाए जाएंगे। इसके अलावा भारत सरकार ने 1990 एमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा को सभी राज्यों तक बढ़ाया जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि श्रीलंका चाय निर्यात करने में विश्व में तीसरे नंबर पर है। इसके लिए उन्होंने वहां के तमिल समुदाय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनका भी चाय से पुराना नाता है और वो मानते हैं कि चाय दोनों देशों को और करीब लेकर आई है। इसके अलावा उन्होंने डिकॉय अस्पताल का उद्घाटन भी किया।
#WATCH PM Modi addresses Indian origin Tamil community at Norwood Grounds in Dickoya, Sri Lanka https://t.co/TYSP6RacTN— ANI (@ANI_news) May 12, 2017
बनारस से कोलंबो तक चलेगी सीधी फ्लाइट
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
वैशाख दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा किउन्होंने कहा कि वैशाख बौद्ध धर्म के सिद्धांतों को मनाने का मौका है। श्रीलंका और भारत का रिश्ता प्राचीन है। इस मौके पर पीएम मोदी ने घोषणा की एयर इंडिया इस साल अगस्त से कोलंबो से बनारस तक सीधे फ्लाइट चलाएगी। पीएम ने कहा भगवान बुद्ध से जुड़े लोग एक-दूसरे से सीधे जुड़ेंगे।
पीएम मोदी ने बुद्ध की सीख के बारे में कहा कि उन्होंने दुनिया को शांति का संदेश दिया। पाकिस्तान और चीन का नाम लिए बिना ही पीएम ने दोनों पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि नफरत के समर्थक कभी बातचीत के लिए राजी नहीं होते और हमेशा ही अशांत रहते हैं। दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए बुद्ध नीति की जरूरत है।
इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका में निवेश करने पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत-श्रीलंका के रिश्ते आर्थिक स्तर पर प्रगढ़ बने हुए हैं। पीएम ने दोनों देशों के बीच सूचना, तकनीक, संचार, एनर्जी, यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में संबंध बेहतर बनाने की घोषणा की।