फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीर रंजन के 'नाली' पर पीएम ने याद दिलाया कांग्रेस का 'गटर' वाला बयान, विपक्ष को इन मुद्दों पर घेरा

Tue, 25 Jun 2019 08:12 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

लोकसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर हुई चर्चा के बाद मंगलवार को पीएम मोदी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने आपातकाल से लेकर भ्रष्टाचार और तीन तलाक तक कांग्रेस को घेरा। सोमवार को विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी की तुलना 'नाले' से कर दी थी, तो मंगलवार को पीएम मोदी ने कांग्रेस के ही एक नेता के कथित तौर पर 'गटर' वाले बयान से जवाब दे डाला।

 

विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को काफी पहले मौका मिला था। फिर 35 साल बाद शाह बानो केस में उन्हें एक बार फिर मौका मिला, लेकिन कांग्रेस ने फिर से मौका गंवा दिया। उन्होंने कहा कि शाह बानो केस के समय कांग्रेस के एक नेता ने इंटरव्यू में कहा था कि मुसलमानों के उत्थान की जिम्मेदारी कांग्रेस की नहीं है। पीएम मोदी ने कथित तौर पर कांग्रेस नेता के बयान को पढ़ा-

मुसलमान अगर गटर में रहना चाहते हैं, तो उन्हें गटर में ही रहने दो। 

इस बात पर संसद में विपक्ष ने थोड़ी देर हंगामा भी किया। पीएम मोदी ने अधीर रंजन चौधरी के टूजी और कोल घोटाला पर किए गए सवाल पर भी जवाब दिया कि हमें इसलिए कोसा जा रहा कि फलाने को जेल में क्यों नहीं डाला, हम कानून से चलने वाले लोग हैं और किसी को जमानत मिली है तो वह इसका आनंद ले, लेकिन करप्शन के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी, हमें गलत रास्ते पर जाने की जरूरत नहीं है। चौधरी ने सोमवार को कहा था कि अगर सोनिया गांधी और राहुल गांधी किसी घोटाले में दोषी हैं तो तो वे बाहर क्या कर रहे हैं? सरकार उन्हें जेल में क्यों नहीं डाल देती?

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दिया था विवादित बयान, फिर मांगी थी माफी

सोमवार को अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री की तुलना स्वामी विवेकानंद से करने पर आड़े हाथों लेना शुरू किया। उन्होंने इसे पश्चिम बंगाल का अपमान बताया और स्वामी विवेकानंद की तुलना पवित्र नदी गंगा नदी से की तो प्रधानमंत्री को नाली बता दिया। बाद में अधीर ने अपने इस वाक्य के लिए खराब हिंदी होने का हवाला देकर माफी मांग ली। 

अधीर ने कहा था कि उनकी हिंदी अच्छी नहीं है। वह उनके कहने का अर्थ नाली नहीं चैनल से था। अधीर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं और यदि उन्हें इससे ठेस पहुंची है तो माफी मांगते हैं। अधीर रंजन ने यह टिप्पणी लोकसभा में चर्चा की शुरूआत करने वाले केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी के जवाब में की थी। सारंगी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री की तुलना स्वामी विवेकानंद से की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें