फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuno Cheetah News: चीतों को देखना चाहते हैं सबसे पहले, तो पीएम मोदी के इन सवालों का दें जवाब

Sun, 25 Sep 2022 12:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Modi on Namibia Cheetah: पीएम ने कहा, चीतों के लिए एक टास्क फोर्स बनी है। यह देखेगी कि चीते यहां के माहौल में कितना घुल-मिल पा रहे हैं। इसके बाद ही आम लोगों को चीतों को देखने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
चीते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कई लोगों ने सवाल किए हैं कि उन्हें चीतों को देखने का अवसर कब मिलेगा? उन्होंने कहा, चीतों के लिए एक टास्क फोर्स बनी है। यह देखेगी कि चीते यहां के माहौल में कितना घुल-मिल पा रहे हैं। इसके बाद ही आम लोगों को चीतों को देखने का अवसर मिलेगा। 

विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं आप सबको कुछ काम सौंप रहा हूं, इसके लिए MYGOV के एक प्लेटफार्म पर, एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोगों से मैं कुछ चीजें साझा करने का आग्रह करता हूं। पीएम ने लोगों से पूछा कि चीतों को लेकर जो हम अभियान चला रहे हैं, आखिर, उस अभियान का नाम क्या होना चाहिए? उन्होंने कहा, ये नामकरण अगर पारंपरिक हो तो काफी अच्छा रहेगा। क्योंकि, अपने समाज और संस्कृति, परंपरा और विरासत से जुड़ी हुई कोई भी चीज हमें सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है।  

क्या रखा जाए चीतों का नाम?
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चीतों के नामकरण के बारे में भी सवाल किया। मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, क्या हम इन सभी चीतों के नामकरण के बारे में भी सोच सकते हैं कि इनमें से हर एक को किस नाम से बुलाया जाए? उन्होंने कहा, मेरी आप सभी से अपील है कि आप इस प्रतियोगिता में जरुर भाग लीजिए, क्या पता इनाम स्वरुप चीते देखने का पहला अवसर आपको ही मिल जाए।

विज्ञापन

चीतों के बारे में लोग पूछ रहे कई सवाल
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे कई लोगों के पत्र मिले हैं। यह पत्र देशभर से हैं। इसमें लोगों ने भारत में चीतों के आगमन को लेकर खुशी जाहिर की है। यह भारत का प्रकृति प्रेम दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें