फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

फैनी: पीएम मोदी ने की नवीन पटनायक की तारीफ, राहत के लिए 1 हजार करोड़ देगा केंद्र

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 06 May 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक - फोटो : ANI

चक्रवाती तूफान फैनी से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ओडिशा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में उनके साथ राज्यपाल गणेशी लाल और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे।



प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तारीफ की। उन्होंने साथ ही ओडिशा के नागरिकों और मछुआरों की भी सराहना की। जिन्होंने सरकार की सभी सुविधाओं का लाभ उठाया और जिसके चलते नुकसान काफी कम हुआ।


प्रधानमंत्री ने कहा, यहां तूफान से लड़ने के लिए सबने मिल-जुल कर काम किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बहुत अच्छा काम किया। ओडिशा के लोगों ने भी बहुत अच्छा काम किया है। बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्र सरकार की ओर से एक हजार करोड़ रुपये और जारी किए जाएंगे। 


प्रधानमंत्री ने आगे कहा, भारत सरकार की टीम आएगी और नुकसान का जायजा लेगी। यहां के नागरिकों का दिल से अभिनंदन करता हूं। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उन्हें दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सुविधा भी भारत सरकार देगी।

 




इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के राज्यपाल गणेशी लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया था और केंद्र की ओर से मदद का आश्वासन दिया था। ओडिशा में फैनी तूफान से भारी तबाही मची हुई है। अभी तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है।


 




यहां तूफान से पुरी और खुर्दा में सबसे अधिक तबाही हुई है। यहां बिजली-पानी व खाद्य सामग्री की परेशानी अभी भी बनी हुई है। वहीं धार्मिक नगरी पुरी में ही 21 लोगों की जान जाने की खबर है। तूफान से राज्य के 11 जिले प्रभावित हुए हैं। हालांकि राज्य सरकार का कहना है कि हालात को सामान्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक तूफान से 1 हजार गांव और 52 शहरी इलाके प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री ने इस बात की उम्मीद जताई है कि बिजली और पानी की आपूर्ति जल्द सुचारू रूप से होगी। उन्होंने रविवार को कहा है कि प्रभावित इलाकों में अगले 15 दिनों तक सरकार लोगों को खाना मुहैया कराएगी।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next