फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति कोविंद ने दिया सरकार बनाने का न्योता

Sat, 25 May 2019 09:13 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
एनडीए की बैठक में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्त किया और उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वह केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों की नियुक्ति के लिए नाम सुझाएं। राष्ट्रपति ने उनसे यह भी कहा कि वह राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और समय भी सुझाएं। राष्ट्रपति को 353 सांसदों का समर्थन पत्र सौंपने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'राष्ट्रपति ने आज मुझे प्रधानमंत्री पर पर नियुक्ति का पत्र सौंपा। देश ने मुझे बहुत बड़ा जनादेश दिया है और यह जनादेश लोगों की अपेक्षाओं के साथ आया है।' 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें