उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव
- फोटो : फाइल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव 11 दिसंबर को एक वर्चुअल सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान दोनों नेता अपने द्विपक्षीय संबंधों, कोविड के बाद के समय में आपसी सहयोग में मजबूती और साझा हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।