प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विपक्ष को विकास के नारे पर विधानसभा चुनाव लड़ने की की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को विकास के नारे पर चुनाव लड़ना चाहिए लेकिन वे बजट और चुनाव की तारीखों को आगे बढ़ाने जैसे छोटे मामले उठाने में लगे हैं।
गोवा की राजधानी पणजी में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि विपक्षी दल सरकार की आलोचना करने और बजट तारीख को आगे बढ़ाने की मांग करने में रात-दिन लगे हुए हैं। वह इस काम के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से बजट तैयार करने से भी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि इन पार्टियों ने आने वाले चुनावों में अपनी हार स्वीकार कर ली है।
मोदी ने कहा कि बजट 1 फरवरी को पेश होगा लेकिन विपक्षी दलों ने अभी से ग्राफ बनाना शुरू कर दिया है। जबकि उन्हें मालूम भी नहीं है कि बजट प्रावधानों में क्या है। उन्होंने गोवा के मतदाताओं से भाजपा को खासे बहुमत से जिताने की अपील की।
उन्होंने राज्य के विकास और स्थिरता के लिए गोवा में भाजपा को जिताने को कहा। गोवा में 4 फरवरी को चुनाव होंगे। उन्होंने गोवा और पंजाब में एक ही दिन में चुनाव पर की जा रही आपत्ति पर भी सवाल उठाए। पीएम ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट काटने वाले लोग लोकतंत्र के जेबकतरे हैं। वोट काटने वाले लोग किसी का भला नहीं करते हैं।
I promise you that if you give us comfortable majority, we will make Goa the most comfortable state of the country: PM Modi in Panaji pic.twitter.com/NCwqtJarHT
— ANI (@ANI_news) January 28, 2017
Arrival visa,onlin e-visa facility&other such facility given to tourists now. Goa most benefited in this case,sees huge rush of tourists: PM pic.twitter.com/prUeuXKsln
— ANI (@ANI_news) January 28, 2017