प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की जमकर तारीफ की साथ ही पिछली यूपीए सरकार पर निशाना साधा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की नीतियां गरीबों के लिए है। हम देश के सभी हिस्से को विकास करता हुआ देखना चाहते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के पश्चिमी हिस्सों में जिस तरह से आर्थिक विकास हुआ है वैसा विकास बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में क्यों नहीं हुआ? इसके लिए उन्होंने पिछली यूपीए सरकार को जिम्मेवार ठहराया। मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार अपने किए वादे को पूरा करने में असफल रही।