फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

One Ocean Summit: पीएम मोदी बोले- एकल इस्तेमाल प्लास्टिक पर वैश्विक पहल में फ्रांस संग काम कर खुशी होगी

Fri, 11 Feb 2022 08:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम ने महासागर और समुद्रों के प्रदूषण को कम करने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा, "भारत सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
विज्ञापन
वन ओशियन समिट में पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक को समाप्त करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि इस मामले में वैश्विक पहल शुरू करने के लिए भारत फ्रांस के साथ मिलकर काम करने में खुशी महसूस करेगा। पीएम मोदी ने वन ओशन शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए यह बात कही। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, भारत ने हाल में तटीय क्षेत्रों से प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को साफ करने के लिए राष्ट्रीय जागरूकता अभियान शुरू किया है और 3 लाख युवाओं ने करीब 13 टन प्लास्टिक कचरा जमा किया है। मैंने हमारी नौसेना को भी समुद्र से प्लास्टिक कचरा साफ करने के लिए इस साल 100 शिप दिवस का योगदान देने के लिए कहा है। 

अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि भारत हमेशा से एक समुद्री सभ्यता रहा है और प्राचीन भारतीय ग्रंथों और साहित्य में समुद्र से मिलने वाले उपहारों का जिक्र है। आज हमारी सुरक्षा और समृद्धि समुद्र से जुड़ी है। भारत के हिंद-प्रशांत पहल में समुद्री संसाधन एक मजबूत स्तंभ है। भारत बायोडाइवर्सिटी पर राष्ट्रों की न्यायिक सीमाओं से परे एक अति महत्वाकांक्षी गठबंधन बनाने के बारे में फ्रांस की पहल का समर्थन करता है। इस बारे में हम इसी वर्ष एक कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय समझौते की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन


फ्रांस ने किया है इस सम्मेलन का आयोजन
शिखर सम्मेलन का आयोजन फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र और विश्व बैंक के सहयोग से 9 से 11 फरवरी के बीच किया। सम्मेलन का उद्देश्य समुद्री पारिस्थितिकी को स्वस्थ और टिकाऊ बनाने की दिशा में काम करने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गतिशील करना है। दुनिया के अन्य कई देशों के प्रमुखों ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें