फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले मोदी, न खुद बैठूंगा और न ही किसी को बैठने दूंगा

Thu, 16 Mar 2017 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताओं-कार्यकर्ताओं को युवाओं और दलितों के बीच पैठ बनाने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहने का आह्वान करते हुए कहा कि वह न तो खुद बैठेंगे और न ही किसी को बैठने देंगे। नतीजे की चर्चा के दौरान पीएम ने हल्के फुल्के अंदाज में पार्टी के बयानवीरों को जीत की बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि पार्टी में बड़ी संख्या में बयानवीर हैं। पूरे चुनाव के दौरान इनकी ओर से संयम बरतने के कारण भी ऐतिहासिक जीत हासिल हुई। इस दौरान पार्टी ने एक प्रस्ताव पारित कर इस उपलब्धि के लिए पीएम के प्रेरक नेतृत्व और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की कड़ी मेहनत के लिए आभार जताया है। प्रस्ताव में विपक्ष को नकारात्मक राजनीति से बाहर आने की नसीहत भी दी है।
विज्ञापन


पशुपति बालाजी मंदिर के लड्डु से जीत का जश्न मनाने के बाद प्रधानमंत्री ने एक बार फिर से कड़ी मेहनत करने और विनम्र बने रहने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि पार्टी को युवाओं और दलितों में पैठ बढ़ाना चाहिए। 
विज्ञापन

कार्यक्रम के जरिए दलितों को साधने की योजना

- फोटो : फाइल फोटो
उन्होंने कैसलेस अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए पार्टी का लोगों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करने का आह्वान किया। इसके अलावा गरीबों-दलितों से संबंधित योजनाओं का युद्घस्तर पर प्रचार करने का आह्वान किया। अपने भाषण में पीएम ने चुनाव के दौरान कड़ी मेहनत करने केलिए उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओममाथुर और अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या की तारीफ की।

संसदीय दल की बैठक में भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक बूथ स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से संबंधित लोगों को प्रशिक्षित करने की योजना बनी। पीएम मोदी ने कहा कि अंबेडकर की जयंती पर कार्यकर्ता उनके नाम पर बने भीम एप का न सिर्फ प्रचार करें, बल्कि लोगों को प्रशिक्षित भी करें।

तीन रोगों से मिला छुटकारा- शाह
इस दौरान पार्टी अध्यक्ष शाह ने कहा कि आजादी के बाद से ही लोकतंत्र को जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण की नीति का रोग लगा हुआ था। उन्हें खुशी है कि नतीजों ने तीनों ही रोगों को से लोकतंत्र को मुक्त कर दिया है।

लड्डु खिला कर बोले यही तय करेंगे सीएम
संसदीय दल की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष शाह ने मीडिया के सामने सूबे के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को लड्डु खिलाया। इस पर जब शाह से पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री बनाने की खुशी में लड्डु खिलाया गया है तो शाह ने कहा कि मौर्य ही तय करेंगे की यूपी का सीएम कौन होगा। गौरतलब है कि मौर्य खुद भी इस पद की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें