फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम करेंगे गृह मंत्रियों, गृह सचिवों, DGP की बैठक को संबोधित, आंतरिक सुरक्षा पर होगा विचार विमर्श

Wed, 26 Oct 2022 11:46 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्यों के गृह सचिव, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के महानिदेशक भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर्व के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गृह मंत्रियों और राज्यों के डीजीपी के चिंतन शिविर को संबोधित करेंगे। पीएमओ ने कहा कि यह कार्यक्रम हरियाणा के सूरजकुंड में 27 और 28 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन


राज्यों के गृह सचिव, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के महानिदेशक भी इसमें शामिल होंगे। प्रधान मंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी द्वारा अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में घोषित 'पंच प्राण' (पांच प्रतिज्ञा) के अनुसार आंतरिक सुरक्षा से संबंधित मामलों पर नीति निर्माण के लिए राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य प्रदान करने का एक प्रयास है।

इन मुद्दों करेंगे चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अधिकारियों के साथ पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, साइबर अपराध प्रबंधन, आपराधिक न्याय प्रणाली में आईटी के बढ़ते उपयोग, भूमि सीमा प्रबंधन, तटीय सुरक्षा, महिला सुरक्षा और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें