फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बातः जिंदगी को आसान बनाने के लिए PM मोदी ने बताए ये 5 रास्ते

Sun, 26 Mar 2017 02:01 PM IST
amarujala.com- Written by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम में आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई परेशानियों का जिक्र किया और उसके समाधान भी बताएं। पीएम ने लोगों की जिंदगी कैसे खुशहाल रहे और इनकी खुशहाली से देश कैसे आगे बढ़ेगा, इसका भी अपने कार्यक्रम में उल्लेख किया। आइए जानते हैं पीएम ने 'मन की बात' कार्यक्रम में जिंदगी को आसान बनाने के लिए कौन-कौन से 5 रास्ते बताएं :
विज्ञापन


1. तनाव-दबाव से मुक्ति का माध्यम है योग
पीएम ने लोगों से योग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तनाव से मुक्ति और दबाव से मुक्ति का माध्यम योग है। उन्होंने कहा कि खुद को स्वस्थ रखने और तनाव-दबाव मुक्त रखने का योग भी अच्छा उपाय है।

2. डिप्रेशन के सप्रेशन की बजाए एक्सप्रेशन 
पीएम ने कहा कि 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस है। दुनिया में 35 करोड़ लोग डिप्रेशन के शिकार हैं। हमें इसको लेकर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डिप्रेशन के सप्रेशन की बजाए एक्सप्रेशन की जरूरत है। अपनों के बीच में खुलकर खुद को एक्सप्रेस नहीं कर पाते हैं तो अगल-बगल के लोंगों के प्रति सेवा भाव से जुड़िए, देखिएगा आपका दुख कम हो जाएगा।
विज्ञापन


3. खाना फेंकना समाजद्रोह
पीएम ने कहा कि खाना पेंकना गंदी आदती है। उन्होंने कहा कि हम जरूरत से ज्यादा चीजें प्लेट में ले लेते हैं और फिर जूठन छोड़ देते हैं। हमने कभी सोचा है कि अगर जूठन न छोड़ें तो कितने गरीबों का पेट भरा जा सकता है। पीएम ने खाना फेंकना समाजद्रोह बताया है।

4. सप्ताह में एक दिन डीजल-पेट्रोल छोड़ें
पीएम ने कहा कि हर नागरिक ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प करे। साथ ही हफ्ते में एक दिन डीजल-पेट्रोल के इस्तेमाल भी नहीं करने का संकल्प लें। इससे देश को जहां एक तरफ फायदा मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ आपके मन और तन दोनों खुशहाल होंगे।

5. गंदगी बीमारियों की जड़
पीएम ने कहा कि गंदगी बीमारियों की जड़ है। इसलिए गंदगी के खिलाफ अपने आप में आक्रोश पैदा करें। इससे आप बीमारियों से दूर रहेंगे और देश की तरक्की और तेज गति से आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें