फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: जापान में आए भूकंप पर प्रधानमंत्री मोदी का छलका दर्द, PM किशिदा को लिखा पत्र; कहा- मैं बहुत दुखी हूं

Fri, 05 Jan 2024 02:56 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक जनवरी को जापान में लगातार एक के बाद एक करके 155 भूकंप आए, जिनमे दो भूकंपों की तीव्रता तो 7.6 और 6 थी। वहीं, 153 झटकों की तीव्रता तीन से अधिक मापी गई थी। इसी भूकंप को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी और जापान के पीएम फुमियो किशिदा (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनवरी को जापान में आए भूकंप पर दुख जताया है। उन्होंने अपने समकक्ष प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को पत्र लिखकर जापान और उसके लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की हैं। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि जापान में आए बड़े भूकंप से वह बहुत दुखी हैं। 

64 लोगों की मौत
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया था कि एक जनवरी को जापान में लगातार एक के बाद एक करके 155 भूकंप आए, जिनमे दो भूकंपों की तीव्रता तो 7.6 और 6 थी। वहीं, 153 झटकों की तीव्रता तीन से अधिक मापी गई थी। जापान में 7.6 और 6 की तीव्रता वाले जोरदार भूकंप के कारण पश्चिमी तट के किनारे पर स्थित इमारतें ढह गई थीं। भूकंप के कारण अब तक 64 लोगों की मौत हो गई है। कई इमारतें, वाहन तथा नौकाएं भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं। अधिकारियों ने भूकंप के खतरे को देखते हुए चेतावनी जारी कर कुछ क्षेत्र में लोगों को अपने घरों से दूर रहने को कहा था। 

चार-चार फीट ऊंची लहरें उठ रहीं थीं

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) का कहना है कि होंशू के मुख्य द्वीप इशिकावा प्रान्त में आए भूकंप की तीव्रता 7.5 थी। वहीं, जापानी अधिकारियों का कहना है कि इशिकावा में आए भूकंप की तीव्रता 7.6 थी। जापानी अधिकारियों के मुताबिक, वाजिमा बंदरगाह पर चार-चार फीट ऊंची लहरें उठ रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें