फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएं, कहा- पूरे विश्व को प्रकाशयुक्त करते हैं श्री गुरु ग्रंथ साहिब

Wed, 19 Aug 2020 10:03 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रकाश पर्व पर प्रार्थना करते नरेंद्र मोदी - फोटो : Narendra Modi Twitter
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के ‘प्रकाश पर्व’ पर बुधवार को लोगों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कई ट्वीट कर कहा कि यह पवित्र ग्रंथ अपनी शिक्षा से पूरी दुनिया को प्रकाशयुक्त करता है। उन्होंने कहा कि इससे प्रेरणा लेकर सिख समुदाय ने विश्व स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी सेवा की है और उनकी दिलेरी और उदारता उल्लेखनीय रही है।

विज्ञापन


मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब अपनी शिक्षा से पूरे विश्व को प्रकाशयुक्त करता है। इससे प्रेरणा लेकर सिखों ने विश्व स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी सेवा की है। उनकी दिलेरी और उदारता उल्लेखनीय रही है। गुरु ग्रंथ साहिब हमेशा मानवता का मार्गदर्शन करते रहे।’



प्रकाशोत्सव के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सेवा, करुणा के अतिरिक्त सौहार्द सिखाते हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘यह न्यायपूर्ण और समान समाज का मार्ग प्रशस्त करते हैं। यह हमें अन्याय के आगे कभी नहीं झुकने की भी शिक्षा देते हैं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें