पीएम मोदी 12 मार्च को सुबह मांड्या जिले के मद्दुर में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर दो बजे वह आईआईटी धारवाड़ का उद्घाटन करने के लिए हुबली पहुंचेंगे, जिसके बाद एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को कर्नाटक के मांड्या और हुबली-धारवाड़ जिलों का दौरा करेंगे। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को यह जानकारी दी। इस साल की शुरुआत से ही पीएम मोदी परियोजनाओं और योजनाओं की नींव रखने या उद्घाटन करने के लिए लगातार कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी 12 मार्च को सुबह मांड्या जिले के मद्दुर में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर दो बजे वह आईआईटी धारवाड़ का उद्घाटन करने के लिए हुबली पहुंचेंगे, जिसके बाद एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मालूम हो कि कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होना है।
त्रिशूर में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा 12 को
केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने रविवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पांच मार्च को त्रिशूर में होने वाली जनसभा स्थगित हो गई है। अब वह 12 मार्च को त्रिशूर के तेकिंकड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शाह ने केरल के दौरे तेज कर दिए हैं।