फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्रधानमंत्री मोदी भाजपा सांसदों से करेंगे डिनर पर चर्चा, 3 जनवरी तक चलेगा मुलाकात का सिलसिला

Thu, 20 Dec 2018 02:29 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी आम चुनावों की तैयारी के सिलसिले में भाजपा सांसदों से फीडबैक लेंगे। इस सिलसिले में वह बृहस्पतिवार से 3 जनवरी तक अलग-अलग राज्यों के सांसदों के समूह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज का आम लोगों पर पड़े असर व उनकी शिकायतों पर सांसदों से चर्चा करेंगे और उनका सुझाव लेंगे। सांसदों को पूरी तैयारी के साथ आने को कहा गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तराखंड के तो 27 दिसंबर को पूर्वी यूपी और बिहार के सांसदों से फीडबैक लेंगे। इससे पहले वह 26 दिसंबर को पश्चिमी और मध्य यूपी के सांसदों से बातचीत करेंगे।  भाजपा सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को पीएम सांसदों के साथ रात 8 से 10 बजे तक डिनर पर चर्चा करेंगे। सांसदों से कहा गया है कि वह केंद्र, राज्य तथा अपने संसदीय क्षेत्र का ग्राउंड रिपोर्ट और सुझाव साथ लाएं।  

इस क्रम में पीएम 28 दिसंबर को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के सांसदों से शाम छह से आठ बजे तक तो तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के सांसदों से रात आठ से दस बजे के बीच चर्चा करेंगे। गृह राज्य गुजरात के सांसदों से पीएम 2 जनवरी को मुलाकात करेंगे। 3 जनवरी को वह राजस्थान, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर के सांसदों से चर्चा करेंगे।      
विज्ञापन


2017 में शुरू किया था सिलसिला       
   
प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल अलग-अलग राज्यों के सांसदों के साथ समूह चर्चा करने का सिलसिला शुरू किया था। उस समय भी उन्होंने केंद्रीय योजनाओं और राज्य सरकारों की योजनाओं और कामकाज पर सांसदों से जानकारी और सुझाव मांगे थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें