फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी कोरोना रोकथाम के लिए जनआंदोलन का आज करेंगे आगाज

Thu, 08 Oct 2020 02:09 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार से जन आंदोलन का आगाज करेंगे। अक्तूबर से दिसंबर तक त्योहारी मौसम को देखते हुए सोशल मीडिया पर शुरू होने वाले इस अभियान में नवरात्र, दुर्गापूजा, छठ पूजा, क्रिसमस और सर्दियों में कोरोना से बचाव कैसे करें इस पर फोकस रहेगा।  

विज्ञापन


साथ ही सात महीने से आंशिक बंदी की मार झेल रही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिहाज से शुरू की गई गतिविधियों के बीच लोगों की आवाजाही में बढ़ोत्तरी को देखते हुए इस अभियान को चलाया जाएगा। त्योहारों पर धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में बड़े पैमाने पर लोग एकत्र होते हैं। ऐसे में अभियान का उद्देश्य कोरोना प्रोटोकाल के बारे में लोगों को सचेत करना है।


यही वजह है इसके लिए लोगों से अपने स्तर से भागेदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया जाएगा। जिसमें  मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना स्वच्छता बनाए रखने में सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना आदि शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें