फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: मदन मोहन मालवीय की संग्रहित कृतियों का पीएम मोदी आज करेंगे विमोचन, जानिए खंडों में क्या है शामिल

Mon, 25 Dec 2023 07:00 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अमृत काल में, देश के लिए बहुत बड़ा योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को उचित सम्मान देना प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण रहा है।
विज्ञापन
पंडित मदन मोहन मालवीय - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित मदन मोहन मालवीय की 162वीं जयंती पर उनकी संग्रहित कृतियों के 11 खंडों के पहले संस्करण का सोमवार को विमोचन करेंगे। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अमृत काल में, देश के लिए बहुत बड़ा योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को उचित सम्मान देना प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण रहा है। पंडित मदन मोहन मालवीय की संग्रहित कृतियों का विमोचन इसी दिशा में एक प्रयास है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि चार हजार पृष्ठों वाली 11 खंडीय द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) कृति देश के कोने-कोने से एकत्र किए गए मालवीय के लेखों और भाषणों का संग्रह है। इन खंडों में उनके अप्रकाशित पत्र, लेख और हिंदी साप्ताहिक 'अभ्युदय' की संपादकीय सामग्री आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें