फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi : प्रधानमंत्री मोदी आज अपने आवास पर पुरस्कृत शिक्षकों से करेंगे मुलाकात

Mon, 05 Sep 2022 02:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

पीएमओ के अनुसार, शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य देश के उन बेहतरीन शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का उत्सव मनाना और उनका सम्मान करना है
विज्ञापन
पीएम मोदी(फाइल) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को शिक्षक दिवस के मौके पर इस साल के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात प्रधानमंत्री के सात लोक कल्याण मार्ग स्थित सरकारी आवास पर शाम 4:30 बजे होेगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य देश के उन बेहतरीन शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का उत्सव मनाना और उनका सम्मान करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए देशभर से 45 शिक्षकों का चयन तीन चरणों की एक कठोर एवं पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। पांच सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें