फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आज विश्व भारती के दीक्षांत समारोह में डिजिटल तरीके से शामिल होंगे

Fri, 19 Feb 2021 06:12 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, सूरी (पश्चिम बंगाल)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को विश्व भारती के दीक्षांत समारोह में डिजिटल तरीके से शामिल होंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल विश्वभारती के रेक्टर भी हैं।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह सुबह 9.30 बजे शांति निकेतन परिसर के आम्र कुंज में शुरू होगा और ढाई घंटे तक चलेगा। समारोह में सीमित संख्या में छात्र भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें