फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडवाणी से मिले पीएम: सरकार के मुखिया के तौर पर नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 25 वर्ष, पुष्पगुच्छ किए भेंट

Wed, 07 Oct 2026 07:32 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आडवाणी को पुष्पगुच्छ भेंट किया।
विज्ञापन
एलके आडवाणी से मिले पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करने के मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। पीएम मोदी ने 7 अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सरकार के प्रमुख के तौर पर अपनी यात्रा शुरू की थी और 2014 से वह प्रधानमंत्री हैं।
विज्ञापन


इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ''मैंने आडवाणी जी से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सार्वजनिक सेवा में उनके दशकों के योगदान और राष्ट्रीय जीवन में उनके योगदान ने एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने भारत की प्रगति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।''
अमित शाह ने गिनाई पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पीएम मोदी ने पारदर्शिता व परिणाम की गारंटी से 'शासन की परिभाषा' बदल दी है। उन्होंने 'पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस' का आदर्श स्थापित किया है। यह बात कही है। 'एक्स' पर सिलसिलेवार पोस्ट में शाह ने लिखा, पीएम मोदी ने अथक परिश्रम, अद्भुत संकल्पशक्ति व राष्ट्र प्रथम को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है। 
विज्ञापन


7 अक्तूबर 2001 को बने थे गुजरात के मुख्यमंत्री
गृह मंत्री शाह ने लिखा, सात अक्तूबर 2001 को मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। तब से लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सेवा, संघर्ष व समर्पण की यह यात्रा गरीबों का कल्याण, महिलाओं का सशक्तीकरण, युवाओं का उत्थान और हर वर्ग की समृद्धि का पर्याय बन गई है। सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण करने वाले मोदी ने जनकल्याणकारी नीतियों, उनके क्रियान्वयन, निर्णय की दृढ़ता, पारदर्शिता व परिणाम की गारंटी से शासन की परिभाषा ही बदल दी। शाह ने लिखा, पीएम मोदी ने 'पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस' का आदर्श स्थापित किया है। 

कच्छ के पुनर्निर्माण से गुजरात मॉडल तक
अमित शाह ने कहा कि मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में भूकंप से उजड़े कच्छ का पुनर्निर्माण कर उसे एक मिसाल बनाया। ज्योतिग्राम योजना से गांव-गांव तक 24 घंटे बिजली पहुंचाई गई। सौर ऊर्जा और वाइब्रेंट गुजरात के माध्यम से निवेश व उद्योग को नई दिशा दी। आठ प्रतिशत से अधिक कृषि विकास दर हासिल कर गुजरात में सुशासन का एक ऐसा मॉडल खड़ा किया, जो आगे चलकर पूरे देश का आधार बना। प्रधानमंत्री के रूप में इसी दृष्टि का विस्तार हुआ।

अंतरिक्ष से समुद्र तक भारत की उपलब्धियों का जिक्र
अंतरिक्ष से समुद्र तक और वैश्विक मंचों से आंतरिक सुरक्षा तक भारत ने नई उपलब्धियां हासिल कीं। जन-जन के जीवन में भी बड़ा बदलाव आया। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले और करोड़ों परिवारों को पक्के मकान मिले। 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवर, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और घर-घर नल से जल पहुंचा। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल पेमेंट, स्टार्टअप, सेमीकंडक्टर, रक्षा उत्पादन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छू रहा है।

युद्ध व अस्थिरता के इस दौर में भारत शांति व सौहार्द की एक महत्वपूर्ण वैश्विक आवाज बनकर उभरा है। पीएम मोदी ने करोड़ों देशवासियों में आत्मविश्वास जगाकर ‘विकसित भारत’ का मंत्र दिया और 2047 तक हर क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने का संकल्प दिलाया। उनके नेतृत्व में सेवा कार्यों का भागीदार बनना हम सभी के लिए सौभाग्य व गौरव की बात है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें