फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन: पीएम ने तीन टीमों के वैज्ञानिकों से की बात, प्रयासों की सराहना की

Mon, 30 Nov 2020 01:47 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वैक्सीन पर काम कर रही तीन टीमों के साथ बातचीत की। उन्होंने जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स लिमिटेड पुणे, बायोलॉजिकल ई लिमिटेड हैदराबाद और हैदराबाद की डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड के साथ वैक्सीन के विकास को लेकर चर्चा की। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की इन टीमों के साथ चर्चा को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने जानकारी दी है। पीएमओ ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने इन कंपनियों के कोविड-19 से निपटने के लिए वैक्सीन समाधान के साथ आने को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। टीके के विकास के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों की क्षमता पर भी चर्चा की गई।'
 

कार्यालय ने आगे बताया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंपनियों से विनियामक प्रक्रियाओं और संबंधित मामलों के बारे में अपने सुझाव और विचार रखने को कहा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि वे टीके के बारे में आम लोगों को सरल भाषा में सूचित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें।'
विज्ञापन




बता दें कि शनिवार को प्रधानमंत्री ने तीन वैक्सीन सेंटरों- जाइडस कैडिला, भारत बायोटेक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा किया था। इसके तहत प्रधानमंत्री अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे गए थे। उन्होंने कोरोना वायरस टीकों के विकास और निर्माण की प्रक्रिया की समीक्षा के लिए इन शहरों का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें