फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सिलीगुड़ी में अचानक शादी में पहुंचे पीएम मोदी, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद; जानें क्यों मांगी माफी

Tue, 14 Apr 2026 09:51 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में अपनी चुनावी यात्रा के दौरान एक नवविवाहित जोड़े की शादी में अचानक पहुंचकर उसे आशीर्वाद दिया। पीएम मोदी ने जोड़े से अपने कार्यक्रम की वजह से हुई असुविधा को लेकर खेद भी जताया। पीएम मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : facebook/BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में अपनी हालिया चुनावी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक एक विवाह कार्यक्रम में पहुंच गए। पीएम नरेंद्र मोदी के इस तरह औचक तरीके से आने से विवाह कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग चौंक गए। दरअसल, पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी के मेफेयर टी रिजॉर्ट में आयोजित एक विवाह समारोह में शिरकत की। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के इस तरह आने की वजह से नवविवाहित जोड़े श्रेया और अक्षय जैन के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोगों को आश्चर्यचकित रह गए। इस खास पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जो तेजी से वायरल हो गया।

पीएम मोदी ने असुविधा होने के लिए मांगी माफी
वीडियो में प्रधानमंत्री को नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए समारोह स्थल में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यक्रमों के चलते किसी भी प्रकार की असुविधा होने के लिए खेद भी जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रेया और अक्षय को व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं और उनके विशेष दिन को और भी यादगार बना दिया।
विज्ञापन




सिलीगुड़ी के मेफेयर टी रिजॉर्ट के आस-पास पीएम मोदी के दौरे के चलते पूरा इलाका छावनी में बदल दिया गया था। प्रधानमंत्री को मिलने वाले प्रोटोकॉल के तहत रिजॉर्ट के अंदर और बाहर सुरक्षा बलों के जवानों ने इलाके को घेर लिया. इस दौरान श्रेया और अक्षय की शादी की रस्में चल रही थीं। 

दौरे के चलते रिजॉर्ट पर लगी थीं कुछ पाबंदियां
अचानक सुरक्षा बलों की तैनाती से दूल्हा-दुल्हन से लेकर मेहमान तक चौंक गए। उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर ये सब हो क्या रहा है? इस बीच पता चला कि पीएम मोदी उसी रिजॉर्ट में हैं। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा के कड़े घेरे में नवविवाहित जोड़े से भी मिलेंगे। इतना सुनते ही वहां मौजूद हर शख्स के चेहरे पर एक मुस्कान दौड़ गई।
विज्ञापन


पीएम मोदी का किसी आम शख्स की शादी के कार्यक्रम में शामिल होना किसी के लिए भी सपने जैसा ही है। गौरतलब है कि पीएम मोदी के प्रोटोकॉल के चलते रिजॉर्ट में संगीत और मेहमानों की आवाजाही पर कुछ पाबंदियां लगाई गई थीं। इसी की वजह से पीएम मोदी ने नवविवाहित जोड़े से माफी भी मांगी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें