प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध का अभियान चलाया। हम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए पर्यावरण के बारे में भी सोच रहे हैं। इसके साथ ही पांच साल में हमने 38 मिलियन कार्बन उत्सर्जन कम किया है।
भारत की आम जनता के बीच बैंकिंग की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने छह साल में 40 करोड़ बैंक खाते खोले हैं। जरूरतमंद लोगों के खातों में हमने सीधे राहत राशि पहुंचाई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2030 के एजेंडा को हासिल करने के लिए भारत पूरी कोशिश कर रहा है। हमारा मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। हम किसी को पीछे नहीं छोड़ सकते हैं। हम जनता को हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद ( यूएनईएससी UNESC ) के सत्र को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमने सार्क इमरजेंसी फंड बनाया। कोरोना से लड़ाई को हमने जन आंदोलन बनाया। हम गरीबों के लिए आयुष्मान योजना लाए।' उन्होंने कहा कि कोरोना से रिकवरी रेट भारत में सबसे बेहतर है।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था। तब प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस वैश्विक संकट से निपटने के लिए एक साथ आने की अपील की थी। इसके साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी और स्वच्छता जैसे मुद्दों का भी जिक्र किया था।