फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाख दिवस में शामिल होने श्रीलंका जाएंगे मोदी, आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर संभव

Wed, 10 May 2017 07:41 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौद्ध त्यौहार वैशाख दिवस में प्रमुख अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए गुरुवार को दो दिवसीय श्रीलंका दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी की यह दूसरी श्रीलंका यात्रा है। हिंद महासागर क्षेत्र के संयुक्त सचिव संजय पांडा ने दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के दौरान दोनों देशों में किसी भी प्रकार की औपचारिक वार्ता निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन मोदी श्रीलंका के नेताओं से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इसके अलावा श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे मोदी से द्विपक्षीय मुद्दों और आपसी हितों से संबंधित मसलों पर चर्चा करेंगे। 

वहीं श्रीलंका में भारत द्वारा निवेश के लिए योजनाओं पर भी चर्चा हो सकती है। यात्रा के दूसरे दिन मोदी श्रीलंका के मध्य प्रांत में कैंडी स्थित मशहूर चाय बागान भी जाएंगे। यह जगह अपनी मशहूर सीलोन चाय उत्पादन के लिए मशहूर है।
विज्ञापन


होगा बौद्ध सम्मेलन
वैशाख अंतरराष्ट्रीय दिवस का आयोजन कोलंबो में 12 से 14 मई तक किया जाएगा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें दुनिया भर के 100 देशों के 400 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। वैशाख बौद्ध कैलेंडर के अंतर्गत एक विशेष दिन है। यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म, आत्मज्ञान और निधन के स्मरण उत्सव का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें