फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान को लेकर पीएम मोदी ने किया ट्वीट

Wed, 06 Apr 2016 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी ने बयां की भाजपा के संघर्ष की कहानी - फोटो : Reuters
विज्ञापन
आज भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट करके संघर्ष की कहानी बयां की। उन्होंने कहा कि 1970 के दशक में जो सपना देखा गया था, उसे पार्टी के कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान ने पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
On #BJPFoundationDay, I salute crores of BJP Karyakartas who have always served the BJP with admirable vigour & great dedication. @BJP4India — Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2016
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से अरुणाचल तक के लोगों का भारतीय जनता पार्टी में भरोसा बढ़ा है। From Kashmir to Kanyakumari, Kutch to Arunachal Pradesh, people have reposed faith in BJP & see BJP as a party to fulfil their dreams. — Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2016
विज्ञापन
उन्होंने एक अन्य ट्वीट करके कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां पर लोगों के हितों की रक्षा की जाती है। भाजपा को देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों की सेवा कर रहे अपने मुख्यमंत्रियों पर गर्व है।   Wherever BJP has formed Governments, they served people in an exemplary manner. BJP is proud of its industrious CMs serving in many states. — Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2016
पीएम मोदी ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए निस्वार्थ भाव से समाज और लोगों की सेवा करने के लिए धन्यवाद कहा।   My good wishes to all BJP Karyakartas as they continue their selfless journey of catering to aspirations of people & serving society. — Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2016
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 11 सदस्यों से शुरू होकर 11 करोड़ तक पहुंची इस पार्टी का ये सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। अमित शाह ने भी सभी को धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें