फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति, पीएम और सोनिया को किया फोन, कोरोना से निपटने की चुनौतियों पर हुई चर्चा

Sun, 05 Apr 2020 03:31 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के हर वर्ग के लोगों सहित सभी राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के तहत आज उन्होंने देश के दो पूर्व राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों से बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने देश की मुख्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से भी बात की। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने रविवार को सबसे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से बात की। इसके बाद उन्होंने प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से कोविड-19 को लेकर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह और एस जी देवेगौड़ा से भी कोरोना वायरस को लेकर चर्चा की।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं को भी फोन किया। जिसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल शामिल हैं।
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कोई सुझाव हो तो जरूर बताएं
सूत्रों के जरिए मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी और उनसे कहा कि यदि उनके पास कोई सुझाव है तो वह उसे उनके साथ साझा करें। इसी कोशिश में प्रधानमंत्री मोदी लगातार कुछ दिनों से समाज के हर तबके से लगातार बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें