फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोकलाम समाधान के बाद ब्रिक्स सम्मेलन के लिए चीन जाएंगे पीएम मोदी

Tue, 29 Aug 2017 02:04 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
मोदी - फोटो : self
विज्ञापन
डोकलाम सीमा विवाद का समाधान होने के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन का दौरा करेंगे। खबरों के मुताबिक डोकलाम विवाद को लेकर ही भारत यह तय नहीं कर रहा था कि सितंबर में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी चीन जाएंगे या नहीं। बता दें कि 9वां ब्रिक्स सम्मेलन 3 से 5 सितंबर तक चीन के शियामेन में होने वाला है।
विज्ञापन

  PM Modi to visit Xiamen in China during September 3-5, 2017 to attend the 9th BRICS Summit (File Pic) pic.twitter.com/bnu2WY1sLG — ANI (@ANI) August 29, 2017

ब्रिक्स बनी विवाद के हल की वजह
चीन में होने वाला ब्रिक्स सम्मेलन ही डोकलाम विवाद के हल की असली वजह माना जा रहा है। चीन नहीं चाहता था इतने बड़े और इतने महत्वपूर्ण सम्मेलन में डोकलाम विवाद के कारण तनावपूर्ण माहौल बने। भले ही रूस ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन ब्रिक्स के अन्य सदस्य देशों से भारत के रिश्ते बेहद मधुर हैं। दक्षिण चीन सागर विवाद के कारण चीन की अंतरराष्ट्रीय छवि वैसे भी बहुत खराब हो चुकी है। ऐसे में चीन अपनी मेजबानी में हो रहे सम्मेलन में अपनी छवि को और नहीं बिगाड़ना चाहता था।
विज्ञापन


भविष्य में पलटवार कर सकता है चीन
चीन भले ही डोकलाम विवाद पर भारतीय प्रस्ताव पर सहमति जताने पर मजबूर हुआ है, लेकिन इसने उसकी ओर से पलटवार की संभावना भी बढ़ा दी है। भारतीय पक्ष का मानना है कि ब्रिक्स सम्मेलन के बाद चीन सीमा विवाद को तूल दे सकता है।

म्यांमार का भी दौरा करेंगे पीएम मोदी
इसके साथ ही पीएम मोदी म्यांमार के राष्ट्रपति यू ह्टिन क्याव के आमंत्रण पर 5 से 7 सितंबर तक म्यांमार का भी दौरा करेंगे।
  Subsequently, PM will pay a State visit to Myanmar from September 5-7, 2017 at the invitation of U.Htin Kyaw, President of Myanmar. — ANI (@ANI) August 29, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें