फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ जून को भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Fri, 07 Jun 2019 02:45 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ जून को तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। मंदिर के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताह के अंत में मालदीव और श्रीलंका का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री रविवार शाम कोलंबो से तिरुपति के पास रेनिगुन्टा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद, उसी दिन तुरंत नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री का यह अस्थायी कार्यक्रम है। मोदी की यात्रा के लिए हवाई अड्डे, तीर्थस्थल और तिरुमाला पहाड़ी जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी और राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन के साथ पहाड़ी मंदिर में जाने की उम्मीद है। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह तिरुपति मंदिर की पहली यात्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें