Smart India Hackathon: प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का 7वां संस्करण 11 दिसंबर को देशभर के 51 नोडल केंद्रों पर एक साथ शुरू होगा। सॉफ्टवेयर संस्करण 36 घंटे तक बिना रुके चलेगा, जबकि हार्डवेयर संस्करण 11 से 15 दिसंबर तक जारी रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2024 के ग्रैंड फिनाले में युवा नवोन्मेषकों से बातचीत करेंगे। ग्रैंड फिनाले में 1300 से अधिक छात्र टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) का 7वां संस्करण 11 दिसंबर को देशभर के 51 नोडल केंद्रों पर एक साथ शुरू होगा। सॉफ्टवेयर संस्करण 36 घंटे तक बिना रुके चलेगा, जबकि हार्डवेयर संस्करण 11 से 15 दिसंबर तक जारी रहेगा।
पिछले संस्करणों की तरह, छात्र दल मंत्रालयों, विभागों या उद्योगों की ओर से दी गई चुनौतियों पर काम करेंगे या राष्ट्रीय महत्व के क्षेत्रों से जुड़े 17 विषयों में से किसी पर नवाचार श्रेणी में अपने विचार पेश करेंगे।
विज्ञापन
ये अहम क्षेत्र हैं, स्वास्थ्य सेवा, आपूर्ति शृंखला और रसद, स्मार्ट प्रौद्योगिकी, विरासत और संस्कृति, स्थिरता, शिक्षा और कौशल विकास, जल, कृषि और खाद्य, उभरती हुई प्रौद्योगिकी और आपदा प्रबंधन। इस वर्ष के संस्करण की कुछ दिलचस्प चुनौतियों में इसरो की ओर से प्रस्तुत 'चंद्रमा पर अंधेरे क्षेत्रों की छवियों को बढ़ाना' शामिल हैं। एसआईएच ने भारत के नवाचार परिदृश्य को गहराई से प्रभावित किया है, छात्रों और पेशेवरों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए सशक्त बनाया है।