फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना प्रबंधन पर चर्चा : पीएम मोदी आज करेंगे जिलाधिकारियों से संवाद, जिलों में स्थिति का लेंगे जायजा

Tue, 18 May 2021 06:12 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

PM Modi to interact with DM of districts with high Covid19 caseloadsअधिकारी विशेष रूप से अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री के साथ होने वाले इस संवाद के माध्यम से मिले सुझावों और सिफारिशों के अलावा कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं को साझा करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राज्यों और जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों से संवाद करेंगे और कोरोना महामारी के दौरान उनके अनुभव सुनेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी जिन राज्यों और जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों से बातचीत करेंगे उनमें से कई जिलों में कोरोना संक्रमण के मामलों में बहुत तेजी देखी गई है।

विज्ञापन


बयान में कहा गया कि विभिन्न राज्यों और जिलों में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों द्वारा आगे बढ़कर नेतृत्व किया जा रहा है। उनमें से कई ने अच्छी पहल की हैं और कल्पनाशील समाधान लागू किए हैं। बयान के मुताबिक इन पहलों की सराहना से प्रभावी प्रतिक्रिया योजना के विकास, आवश्यक नीतिगत हस्तक्षेपों की लक्षित रणनीति कार्यान्वयन और समर्थन देने में सहायता मिलेगी।

बयान में कहा गया है कि अधिकारी विशेष रूप से अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री के साथ होने वाले इस संवाद के माध्यम से मिले सुझावों और सिफारिशों के अलावा कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं को साझा करेंगे। बैठक में कर्नाटक, बिहार, असम, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के अधिकारी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें