फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surat Diamond Bourse: सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन आज, पीएम मोदी जनता को करेंगे समर्पित; जानें इसकी खासियत

Sun, 17 Dec 2023 02:31 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए रविवार को सूरत का दौरा करेंगे। पीएम कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी सूरत डायमंड एक्सचेंज का उद्घाटन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय हीरे और आभूषण कारोबार के लिए दुनिया का यह सबसे बड़ा और आधुनिक केंद्र होगा।
विज्ञापन
Surat Diamond Borse - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे बड़े कॉरपोरेट ऑफिस हब 'सूरत डायमंड बोर्स' का उद्घाटन करेंगे। 3400 करोड़ रुपये की लागत से 35.54 एकड़ भूमि पर निर्मित सूरत डायमंड बोर्स कच्चे और पॉलिश किए गए हीरे के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र बनने के लिए तैयार है। इसके अलावा सूरत हवाईअड्डे  एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। सूरत शहर के प्रवेश द्वार के रूप में टर्मिनल भवन को इसकी स्थानीय संस्कृति और विरासत के साथ डिजाइन किया गया है। 

विज्ञापन


डायमंड बोर्स दुनिया की सबसे बड़ी इंटरकनेक्टेड इमारत है, क्योंकि इसमें 4,500 से अधिक इंटरकनेक्टेड कार्यालय हैं। इस इमारत में 175 देशों के 4,200 व्यापारियों को सहेजने की क्षमता है, जो पॉलिश किए गए हीरे खरीदने के लिए सूरत आएंगे। इस व्यापार सुविधा से लगभग 1.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, क्योंकि दुनिया के कोने-कोने से हीरा खरीदारों को सूरत में व्यापार करने के लिए एक वैश्विक मंच मिलेगा।

दुनिया की सबसे बड़ी इमारत
इससे पहले जुलाई में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर एक मीडिया रिपोर्ट को साझ किया था, जिसमें कहा गया था कि सूरत डायमंड बोर्स ने अब पेंटागन को पीछे छोड़ दिया है, जो पिछले 80 वर्षों से अब तक दुनिया की सबसे बड़ी कार्यालय इमारत मानी जाती थी। सूरत डायमंड बोर्स व्यापार, नवाचार और सहयोग के केंद्र के रूप में काम करेगा, हमारी अर्थव्यवस्था को और बढ़ावा देगा और रोजगार के अवसर पैदा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें