फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: गुजरात में टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, C-295 सैन्य विमान का निर्माण होगा

Sat, 26 Oct 2024 06:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Modi: सी-295 परियोजना के तहत 56 विमानों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें से 16 विमान एयरबस के जरिए सीधे स्पेन से प्रदान किए जाएंगे। जबकि शेष 40 विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात का दौरा करेंगे, जहां वह अपने स्पेन के समकक्ष पेड्रो सांचेज के साथ मिलकर 'टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स' का उद्घाटन करेंगे। यह कॉम्प्लेक्स सी-295 विमान के निर्माण के लिए बनाया गया है। इस कॉम्लेक्स को टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएसीएल) के परिसर में बनाया गया है। 

विज्ञापन


40 विमानों का भारत में होगा निर्माण
सी-295 परियोजना के तहत 56 विमानों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें से 16 विमान एयरबस के जरिए सीधे स्पेन से प्रदान किए जाएंगे। जबकि शेष 40 विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा। टीएसीएल इन 40 विमानों के निर्माण के लिए जिम्मेदार है। यह सुविधा भारत में सैन्य विमानों के लिए पहील निजी क्षेत्र की फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल) होगी। इस प्रक्रिया में विमान के निर्माण से लेकर असेंबली, परीक्षण और उसे सक्षम बनाने से लेकर डिलीवरी व रखरखाव तक के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का विकास शामिल होगा।  

परियोजना में योगदान देंगी सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां
टाटा के अलावा इस परियोजना में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और भारत डायनामिक्स लिमिटेड जैसी प्रमुख रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां भी योगदान देंगी। साथ ही इसमें निजी एमएसएमई भी शामिल होंगे। अक्तूबर 2022 में प्रधानमंत्री ने वडोरा में फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल) की आधारशिला रखी थी। दोपहर के अंत में प्रधानमंत्री वडोदरा के लक्ष्मी विलास पैलेस का दौरा करेंगे। इसके बाद वे अमरेली जाएंगे, जहां वे भारत माता सरोवर का उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लागत 4,800 करोड़ रुपये से अधिक है। ये परियोजनाएं अमरेली, जामनगर, मोरबी, देवभूमि द्वारका, जूनागढ़, पोरबंदर, कच्छ और बोटाद जिलों के नागरिकों को लाभान्वित करेंगी। 

2,800 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री विभिन्न सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनकी लागत 2,800 करोड़ रुपये से अधिक होगी। उद्घाटन की जाने वाली परियोजनाओं में एनएच 151, एनएच 151ए और एनएच 51 के विभिन्न खंडों का चार-लेन  बनाना और जूनागढ़ बाईपास शामिल हैं। जामनगर जिले के ध्रोल बाईपास से मोरबी जिले के अमरान तक चार-लेन बनाने की परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें