फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Meeting: सोमवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, बदलाव की अटकलें तेज

Thu, 29 Jun 2023 04:05 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी की अध्यक्षता में तीन जुलाई को मंत्रिपरिषद की बैठक होगी, बैठक प्रगति मैदान में नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में हो सकती है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री और रक्षा मंत्री - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम मोदी की अध्यक्षता में तीन जुलाई को मंत्रिपरिषद की बैठक होगी, बैठक प्रगति मैदान में नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में हो सकती है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी। वहीं अब सरकार सहित संगठन में फेरबदल की अटकलें तेज हो गईं हैं। मंत्रिपरिषद की बैठक संसद के मानसून सत्र से कुछ दिनों पहले हो रही है। मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन


भाजपा में फेरबदल की अटकलें तेज
वहीं इससे एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ यहां बैठक की थी। जिसके बाद से ही मंत्रिपरिषद में संभावित फेरबदल की अटकलें तेज हो गई थीं।

बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में नड्डा की मौजूदगी से सरकार और भाजपा संगठन में बदलाव की अटकलें शुरू हुईं। इसमें पार्टी साल के अंत में होने वाले अहम विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी संगठन में बदलाव की संभावना को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों में अमित शाह, नड्डा और भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने संगठन और राजनीतिक मुद्दों पर कई दौर की चर्चा की है।

इस साल के अंत में होने हैं इन राज्यों में चुनाव
गौरतलब है, इस वर्ष के अंत में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम में चुनाव होने हैं, जिसको लेकर भाजपा अभी से सक्रिय हो गई है। बुधवार शाम हुई अमित शाह, जे पी नड्डा और बी एल संतोष की हुई पीएम मोदी के साथ हुई बैठक से इसके संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें