फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: CBCI द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में भाग लेंगे पीएम मोदी, ईसाई समुदाय के नेताओं ने मिलने की संभावना

Sun, 22 Dec 2024 07:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुए थे। समारोह के दौरान उन्होंने ईसाई समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ मुलाकात भी की।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : X/Narendra Modi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राजधानी दिल्ली में कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में शामिल होंगे। रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। यह समारोह सीबीसीआई के मुख्यालय में होगा। विज्ञप्ति में बताया गया कि ऐसा पहली बार होगा जब कोई प्रधानमंत्री भारत में कैथोलिक चर्च के मुख्यालय में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कार्डिनल बिशप समेत ईसाई समुदाय के प्रमुख नेताओं से भी बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन


देश भर में कैथोलिकों का प्रतिनिधित्व करता है सीबीसीआई
बता दें कि कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) की स्थापना 1944 हुई थी। यह देश भर में कैथोलिकों का प्रतिनिधित्व करता है। इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुए थे। समारोह के दौरान उन्होंने ईसाई समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ मुलाकात भी की। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन जी के आवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुआ। ईसाई समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों से भी बातचीत की। केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने आवास पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।"
विज्ञापन



हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है क्रिसमस
हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। यह ईसा मसीह के जन्म का प्रतीक है और दुनिया भर के अरबों लोग इसे एक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में मनाते हैं। क्रिसमस के दिन लोग अपने घरों को रोशनी और क्रिसमस ट्री से सजाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें