फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने पुतिन की पीठ थपथपाकर चीन को इशारों में लगाई फटकार

Sat, 15 Oct 2016 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से सीमा पार से जारी आतंकवाद को लेकर की गई निंदा के बाद उनका धन्यवाद किया है। पुतिन दो दिन की यात्रा पर गोवा में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने आए हैं। हालांकि कोहरे के कारण वह करीब 9 घंटे देरी से भारत पहुंचे लेकिन पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्होंने पाक की धरती से अंजाम दिए जा रहे और पाक समर्थित आतंकवाद की निंदा की। 
विज्ञापन


पुतिन के इस रुख का पीएम मोदी ने स्वागत किया और रूस को भारत का पुराना साथी बताते हुए इशारों में ही चीन को फटकार लगाई। चीन जो कि भारत का पड़ोसी हैं, फिर भी दोस्ती निभाने में नकाम रहा है। चीन अपने हितों को साधने के लिए किसी भी हद तक गिरने को तैयार है। पाक में पल रहे जैश आतंकी मसूद अजहर को भी चीन आतंकी घोषित नहीं कर रहा है, वहीं चाहें एनएसजी हो, उसमें भी चीन की अड़ंगेबाजी चल रही है। पीएम ने भारत-रूस संबंध को लेकर कहा कि दोनों देशों ने आतंकवाद और उसके समर्थित देशों के खिलाफ जीरो टॉलेरेंस (बिलकुल भी सहन नहीं करने) की नीति पर अमल किया है।

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दो घंटे तक चली मीडिया ब्रीफिंग से पहले पीएम मोदी ने पुतिन का जी खोलकर स्वागत किया और पुरानी रूसी कहावत कहकर चीन को आगाह किया। पीएम ने कहा ''दो नए दोस्तों से अच्छा एक पुराना दोस्त होता है।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन

'हमारी ग्लोबल पार्टनरशिप हैं'

- फोटो : Getty images
पीएम मोदी ने कहा कि हम भलीभांति जानते हैं कि सीमा पार से अंजाम दिए जाने वाले आतंकवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई का रूस ने हमेशा स्वागत किया है। वहीं, अफगानिस्तान और पश्चिम एशिया में जारी उथल-पुथल पर भी मेरा और राष्ट्रपति पुतिन का बराबर ध्यान है।

पुतिन की तारीफ में मोदी ने कहा कि वह भारत के प्रति उनके (पुतिन के) स्नेह से वाकिफ हैं। आपका निजी रुझान हमारे संबंधों में मजबूती लाया है। मोदी ने कहा कि भारत और रूस पुरानी दोस्ती और उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। इससे शांति और स्थायित्व का पता चलता है।

मोदी ने कहा कि रूस के साथ भारत ब्रिक्स, यूएन, ईस्ट एशिया समिट, जी20 और एसईओ में शिरकत करता है। इससे पता चलता है कि हमारी ग्लोबल पार्टनरशिप हैं। 

भारतीय राजदूत पंकज सारन ने भी भारत-रूस संबंधों को द्विपक्षीय आयामों से परे बताया है। उन्होंने कहा क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर ऐसे ज्वलंत मुद्दे हैं जिनमें भारत-रूस की हिस्सेदारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें