फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किले से पाक-चीन को PM मोदी का कड़ा संदेश- बॉर्डर की रक्षा करने में सक्षम है भारत

Tue, 15 Aug 2017 01:20 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
मोदी - फोटो : self
विज्ञापन
71वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से पाकिस्तान और चीन को बातों ही बातों में कड़ा संदेश दे दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत खुद की रक्षा करने में सक्षम है। इस दौरान उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर सीमा विवाद तक का जिक्र किया।
विज्ञापन


पढ़ें:- हिंदी-चीनी भाई-भाई, इसी वजह से एक दूसरे को हरा नहीं सकते भारत-चीन: दलाई लामा

पाकिस्तान और चीन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद हो या घुसपैठ, हमारी सेनाओं और सभी सुरक्षा एंजेसियों ने हर मौके पर अपना कर्तब दिखाया। उन्होंने कहा कि जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई तब दुनिया ने हमारी ताकत को पहचाना।

पीएम मोदी ने कहा कि आतंरिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, समुद्र हो, बॉर्डर हो या साइबर हो हमें हर प्रकार की सुरक्षा करनी है। भारत इसे करने में सक्षम है, देश के खिलाफ कुछ भी होने के हौसले परस्त करने में हम सक्षम हैं।
विज्ञापन


पढ़ें:- कुलभूषण मामले में पाकिस्तान के पूर्व अटॉर्नी जनरल मखदूम अली बन सकते हैं एडहॉक जज

कश्मीर के जरिए पाक पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की साख विश्व में बढ़ रही है, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरी दुनिया हमारे साथ हैं। वर्तमान समय में अगर हवाला कारोबार होता है तो दुनिया हमें जानकारी दे रही है, हम विश्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें