फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: चुनाव से पहले तमिलनाडु को PM मोदी ने दी 5650 करोड़ की सौगात, अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

Wed, 11 Mar 2026 10:09 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तिरुचिरापल्ली में 5,650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे और शाम में रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में करीब 5,650 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में बुनियादी ढांचे और रेलवे से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों, दो एक्सप्रेस ट्रेनों और एक पैसेंजर ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


प्रमुख प्रोजेक्ट और निवेश
प्रधानमंत्री मोदी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सिटी गैस वितरण नेटवर्क का शिलान्यास किया, जो निलगिरी और एरोड जिलों में 3,680 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ कार्यान्वित होगा। इससे 8.8 लाख घरों में पीएनजी कनेक्शन, 200 से अधिक व्यावसायिक संस्थानों को गैस और 201 से ज्यादा सीएनजी स्टेशन उपलब्ध होंगे। साथ ही, पीएम मोदी IOCL ल्यूब प्लांट, मणाली, चेन्नई का उद्घाटन करेंगे। इस प्लांट की क्षमता 672 हजार मीट्रिक टन प्रति वर्ष है, जो भारत की ल्यूब्रिकेंट्स निर्माण क्षमता को मजबूत करेगा।



बेहतर प्रशासन स्थापित करेगी एनडीए
भाजपा तमिलनाडु प्रभारी पीयूष गोयल ने कहा कि एनडीए डीएमके सरकार को राज्य में बेहतर प्रशासन स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि जनता अच्छे प्रशासन और विकास के लिए एनडीए को समर्थन देगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि "डीएमके अब एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित है। लोग भ्रष्टाचार और अधूरी योजनाओं से थक चुके हैं और विकास की दिशा में एनडीए के एजेंडे से जुड़ रहे हैं।" पीएम मोदी ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित किया। इससे दक्षिण तमिलनाडु में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक अवसर बढ़ेंगे और शहर की वैश्विक प्रतिबद्धता मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें