फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने दो हफ्तों में तीसरी बार की मंत्रालयों के प्रदर्शन की समीक्षा 

Sat, 04 Jan 2020 11:01 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अटल भूजल योजना लॉन्च करते पीएम मोदी - फोटो : BJP Twitter
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद के विभिन्न क्षेत्रों की प्रगति की दो हफ्तों में तीसरी बार समीक्षा बैठक की। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने अगले पांच साल के लिए अहम मंत्रालयों के लिए एक कार्य योजना को अंतिम रूप देने की कवायद के तहत यह किया।
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने शासन, प्रौद्योगिकी और संसाधनों जैसे विषयों पर शीर्ष नौकरशाहों की बातें सुनी। उन्होंने बताया कि सचिवों की विभिन्न समितियों द्वारा दी गई प्रस्तुति पर बैठकों के दौरान मिले सुझावों के आधार पर सरकार अगले पांच साल के लिए विभिन्न मंत्रालयों के लिए एक कार्ययोजना को अंतिम रूप देगी।

मंत्रालयों को कृषि, स्वास्थ्य, शासन और प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बांटा गया है ताकि नीतियों को तेजी से और बेहतर तरीके से लागू किया जा सके। यह कार्य योजना शासन के लिए और कहीं अधिक व्यवस्थित तरीके से विकास करने के लिए नीतियों को लागू करने में और नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन में मदद करेगी।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इस समीक्षा कार्य को पूरा करने के लिए आने वाले हफ्ते में मंत्रिपरिषद की और भी बैठक हो सकती है। हर महीने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आमतौर पर मंत्रिपरिषद की बैठक होती है। लेकिन 21 दिसंबर 2019 से पिछले तीन मौकों पर बैठकें स्वतंत्र रूप से हुईं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें