फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव: राहुल पर भारी पड़ा पीएम मोदी का रंग, दोनों ने की थीं 20 रैलियां

Wed, 11 Nov 2020 03:33 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Gandhi nad PM Modi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनावों में एक बार फिर मोदी का रंग देखने को मिला। बिहार में पीएम मोदी और राहुल गांधी ने कुल 20 रैलियां कीं। इसमें एनडीए के लिए मोदी की 12 तो महागठबंधन के लिए राहुल गांधी ने आठ रैलियां कीं।

विज्ञापन


मोदी ने 12 रैलियों में 109 सीटें तो राहुल ने 49 सीटों को कवर किया। वहीं रुझानों में मोदी राहुल पर भारी रहे। मोदी ने जिन 109 सीटों के लिए रैलियां कीं उनमें 63 सीटों पर एनडीए आगे रही। जबकि राहुल की 49 में सिर्फ 14 सीटों पर ही महागठबंधन ने बढ़त हासिल की।


लालू के समधी को उनकी ही पार्टी ने हराया
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने उनके समधी चंद्रिका राय को ही हरा दिया। चंद्रिका राय परसा सीट से जदयू की टिकट से चुनाव मैदान में थे। उन्हें राजद प्रत्याशी छोटेलाल राय ने हरा दिया। 2015 में चंद्रिका राय ने छोटेलाल राय को हराया था, लेकिन उस वक्त चंद्रिका राय राजद और छोटेलाल लोजपा से लड़े थे।
विज्ञापन


सिंधिया के प्रभाव वाली 20 में 14 पर भाजपा को फायदा
कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाली 20 सीटों में 14 पर भाजपा को फायदा हुआ है। सिंधिया अपने साथ 22 विधायकों को लेकर भाजपा में शामिल हुए थे। इनमें 19 सिंधिया गुट के थे और कांग्रेस से विधायक थे। लेकिन उपचुनाव के नतीजों से साफ है कि लोगों को सिंधिया पर भरोसा है वह चाहें किसी भी पार्टी में रहें।

मध्य प्रदेश में 50 फीसदी वोट भाजपा को
मध्य प्रदेश उपचुनाव में 28 सीटों पर पड़े 44.57 लाख वोटों में 85 फीसदी की गिनती होने तक भाजपा को 50 फीसदी वोट मिले हैं। शाम साढे़ छह बजे तक 37.81 लाख वोटों की गिनती पूरी होने तक 19 लाख वोट भाजपा के खाते में गए। इसमें 16 सीटों के नतीजों में 13 भाजपा और 3 कांग्रेस की झोली में गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें