फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को जैसे को तैसा के अंदाज में मिलेगा जवाब,पीएम मोदी ने बनाई रणनीति

Thu, 03 Nov 2016 06:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पर सीजफायर उल्लंघन और पाक की ओर से गोलीबारी में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों के हताहत होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक कर हालात की समीक्षा की। गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर परिकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, रक्षा सचिव, आईबी और रॉ के मुखिया की उपस्थिति में हुई इस बैठक में सीजफायर उल्लंघन पर पाकिस्तान को जैसे को तैसा के अंदाज में जवाब देने की रणनीति बनी। 
विज्ञापन


बैठक में कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा स्कूल जलाए जाने और अमेरिका द्वारा भारत में अपने नागरिकों पर आतंकी संगठन आईएस की ओर से हमला होने संबंधी जारी चेतावनी पर भी गंभीर मंथन हुआ। इस दौरान डोभाल ने प्रधानमंत्री को एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ कश्मीर की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में संघर्ष विराम के उल्लंघन की स्थिति में पाकिस्तान को उसी के अंदाज में जवाब देने की रणनीति बनी।

जबकि कश्मीर में स्कूलों को जलाए जाने सहित वहां की वर्तमान स्थिति पर गंभीर मंथन हुआ। इस दौरान घाटी में स्कूलों को बचाने और एलओसी सहित सीमा पर घुसपैठ की कोशिशों से और बेहतर ढंग से निपटने की तैयारियों की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन


खासतौर पर घाटी में स्कूलों को लगातार बंद रखने और अब इन्हें आग के हवाले करने की घटनाओं पर चर्चा हुई। तय हुआ कि राज्य सरकार के सहयोग के साथ स्कूल भवनों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। गौरतलब है कि सीमा पार से हुई गोलीबारी में आठ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी, हालांकि इस दौरान बीएसएफ की ओर से की गई कार्रवाई में पाक सेना को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन

पाक फायरिंग का जवाब  देने के लिए हर कदम उठा  रही सरकार : राजनाथ 

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सीमा पर पाक की ओर से जारी गोलीबारी का माकूल जवाब देने और देश के सम्मान की रक्षा के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। बस्तियों पर पाक की ओर से की जा रही गोलीबारी के जवाब में उठाए जाने वाले कदमों के बारे पूछे जाने पर हालांकि गृह मंत्री ने रणनीति का खुलासा नहीं किया। उन्होंने केवल इतना ही कहा कि जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से इस बारे में बात हुई है।

रणनीति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि इसका खुलासा नहीं किया जा सकता। जब उनसे पूछा गया कि गोलीबारी का भारत कैसे जवाब दे रहा है तो उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश से इस बारे में पूछिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें