फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: पीएम मोदी ने परेड में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों से की बात, राष्ट्रीय एकता के महत्व पर दिया जोर

Fri, 24 Jan 2025 11:08 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास पर गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाले एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक, आदिवासी मेहमान और झांकी कलाकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एकता और विविधता के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
स्वयंसेवकों से बात करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : एक्स/@narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास पर गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाले एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक, आदिवासी मेहमान और झांकी कलाकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एकता और विविधता के महत्व पर जोर दिया। साथ ही एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करने के लिए विभिन्न राज्यों के लोगों से बातचीत करने के लिए कहा। 
विज्ञापन


इस दौरान एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक, आदिवासी मेहमान और झांकी कलाकारों ने देश की संस्कृति और विविधता को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे संवादों से समझ और एकता बढ़ती है। यह देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। इस मौके पर पीएम मोदी ने प्रतिभागियों से बातचीत भी की। 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि जिम्मेदार नागरिक के रूप में कर्तव्यों का पालन करके विकसित भारत के विजन को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी से एकजुट रहने और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से राष्ट्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहने का आग्रह किया।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अनुशासन, समय की पाबंदी और जल्दी उठने जैसी अच्छी आदतों को अपनाने और डायरी लिखने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसके अलावा उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पीएम मोदी ने तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने की पहल से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की जानकारी दी। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि किस प्रकार भारत की किफायती डाटा दरों ने कनेक्टिविटी को बदल दिया है और डिजिटल इंडिया' कार्यक्रम को बढ़ावा दिया है। 

स्वच्छता के महत्व पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यदि 140 करोड़ भारतीय स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लें तो भारत हमेशा स्वच्छ रहेगा। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम पहल के महत्व के बारे में भी बात की तथा सभी से अपनी माताओं को समर्पित करते हुए पेड़ लगाने का आग्रह किया।

पीएम ने फिट इंडिया मूवमेंट पर चर्चा की। उन्होंने भी से योग करने के लिए समय निकालने, फिटनेस और स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। पीएम ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिभागियों से भी बातचीत की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें