फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UDAN Scheme: 'उड़ान' के 8 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, कहा- इस योजना ने बदल दी देश की विमानन क्षेत्र की तस

Tue, 22 Oct 2024 05:52 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

UDAN Scheme:  2016 में पीएम मोदी के द्वारा शुरू की गई उड़ान योजना के सोमवार को 8 साल पूरे हो गए। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि इस योजना ने देश में विमानन क्षेत्र की तस्वीर को बदलकर रख दिया है।
विज्ञापन
विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई उड़े देश का आम नागरिक यानी उड़ान योजना ने सोमवार को आठ साल पूरे हो गए। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि इस योजना ने देश में विमानन क्षेत्र की तस्वीर को बदलकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि न केवल दूरदराज के इलाकों में हवाई संपर्क, बढ़ा बल्कि किफायती होने की वजह से लाखों लोगों का विमान की सवारी का सपना भी पूरा हुआ। बता दें कि केंद्र सरकार इस योजना को 10 वर्ष और बढ़ाने पर भी विचार कर रही है।
विज्ञापन


महत्वाकांक्षाओं को मिली उड़ान : शाह
उड़ान योजना के 8 साल पूरे होने पर गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पीएम के विजन से प्रेरित पहल ने न केवल देश के दूरदराज के क्षेत्रों को हवाई मार्गों से जोड़ा है, बल्कि नए युग के भारत की महत्वाकांक्षाओं को भी उड़ान दी। योजना ने टियर 2 और टियर 3 शहरों में हवाई नेटवर्क को बढ़ाया है। बता दें कि उड़ान योजना की शुरुआत बता दें  21 अक्तूबर 2016 में शुरू की गई थी। 

उड़े देश का आम नागरिक'
इस पहल का आगाज करते हुए ही पीएम ने कहा था कि उनका सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला आम आदमी भी हवाई जहाज का सफर कर सके। प्रधानमंत्री ने योजना के आठ वर्ष पूरे होने पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हवाईअड्डों की संख्या में वृद्धि से लेकर अधिक हवाईमार्ग खुलने तक इस योजना ने लाखों लोगों के लिए उड़ान को सुलभ बनाया है।  उधर, नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार इस योजना को 10 साल के लिए और बढ़ाएगी। उन्होंने इस योजना पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के मौके बढ़ाने में भी सहायक बताया।
विज्ञापन


क्या था उड़ान योजना का लक्ष्य
उड़ान योजना की शुरुआत 21 अक्तूबर 2016 को आम लोगों के लिए हवाई यात्रा सुलभ और किफायती बनाने के उद्देश्य से की गई थी। योजना के तहत करीब 500 किमी की एक घंटे की यात्रा के लिए हवाई किराया 2,500 रुपये तक सीमित है। बता दें कि इस योजना के फलस्वरूप मुंद्रा (गुजरात) से अरुणाचल प्रदेश के तेजू तथा हिमाचल के कुल्लू से तमिलनाडु के सलेम तक उड़ान ने देशभर में 34 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को जोड़ा। दरभंगा, प्रयागराज, हुबली, बेलगाम, कन्नूर हवाईअड्डे योजना के तहत ही अस्तित्व में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें